
बाघमारा : ब्लॉक दो क्षेत्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी डेको के समीप स्थित खोखी बिगहा बस्ती के ग्रामीणों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विभिन्न मांगों को लेकर कंपनी का कार्य बंद करने की चेतावनी दी थी। ग्रामीणों के इस विरोध के कारण मंगलवार के दिन कंपनी का काम-काज घंटों ठप रहा। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए आउटसोर्सिंग कंपनी के इंचार्ज ने 15 दिनों के अन्दर ग्रामीणों की सभी मांगों पर सौहार्दपूर्ण वार्ता का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों की मुख्य मांगो में स्थानीय बेरोज़गारों को कंपनी में रोजगार देने, हैवी ब्लास्टिंग से उनके घर मे आर्थिक क्षति पहुचती है, इसपर विचार करने, बस्ती का क्षतिग्रस्त जलापूर्ति व्यवस्था चालू करने, प्रदूषण पर रोक लगाने व पानी का छिड़काव इत्यादि शामिल है। इस मौके पर बस्ती के सुरेन्द्र कुमार चौहान, राहुल, दीपक, भोला, चनेश्वर, बबलू, बिट्टू भईया, सूरज कुमार चौहान, शारदा देवी, सितनवा देवी, शब्बो देवी, शिकवा देवी, डोमनी देवी, कलावती देवी, लाडली देवी, सीमा देवी तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।