
बाघमारा: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा मे एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विद्या विकास समिति झारखंड वरिष्ठ संभाग निरीक्षक अमरकांत झा ने नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की । वहीं झा ने कहा कि वर्तमान समय में अथक प्रयास से ही हम विश्व गुरु भारत की कल्पना कर सकते हैं। इस कड़ी में वर्तमान प्रस्तावित नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में उन्होंने विस्तार पूर्वक बताया और इसके मुख्य बातों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति लोकतांत्रिक तरीके से भारत के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें बच्चों की प्राथमिक शिक्षा से लेकर समग्र और व्यापक शिक्षा का चिंतन और मनन किया गया है। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति की व्यापकता और इसके प्रचार-प्रसार के लिए विद्या भारती शतत प्रयत्नशील है। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित उप प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू के द्वारा पूरे विद्यालय टोली को इस पुनीत कार्य में तन मन से लग जाने का आह्वान किया गया। बैठक में इस कार्यक्रम के संयोजक संजय कुमार के साथ-साथ सुजीत कुमार, राजेश कुमार ,नवीन कुमार, संतोष कुमार, पितांबर कुम्हार, सुभाष चैधरी, विभा श्रीवास्तव ,संध्या सिन्हा, बबीता सिन्हा श्वेता, नीतू ,सीमा, पूजा, अनीता, संगीता, सबीना आदि मौजूद थी।
