आचार्यों द्वारा घर-घर वितरित किया गया कोरोना संक्रमण से बचने की दवा

0
fastlive news

बाघमारा : विद्या विकास समिति रांची झारखंड द्वारा कोरोना संक्रमण से बचने के लिए होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एलबम-30 को विद्यालय के आचार्यों द्वारा विभिन्न टोलियां बनाकर उप प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू के निर्देशन में आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूम कर घर-घर पहुँचाया गया। इस मौके पर आचार्यों द्वाराअभिभावकों और समाज के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए विभिन्न सावधानियां बरतने का भी आग्रह किया गया । बताते चलें की होम्योपैथिक की यह दवाई भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सलाह के रूप में बताई गई है । विद्यालय के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा के आचार्य न केवल भैया-बहनों को पठन-पाठन में ही मार्गदर्शन देते हैं। बल्कि समय आने पर समाज सेवा के कार्य को भी तत्परता के साथ करते हैं। आज लगभग 200 घरों में आचार्य जी द्वारा भीम कलाली, बाघमारा बाजार, बंगाली पाड़ा, बकसपूरा, डुमरा आदि क्षेत्रों में संपर्क कर औषधि को बांटा गया । यह कार्यक्रम आगामी दो-तीन दिनों तक निर्बाध रूप से चलता रहेगा ताकि आसपास का क्षेत्र कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे । मौके पर विद्यालय कर आचार्य राजेश कुमार, नीरज कुमार, पितांबर कुम्हार, पुरुषोत्तम राय, प्रभात कुमार, जयशंकर प्रसाद, विभा श्रीवास्तव एवं सबीना खातून, प्रबंध कारिणी के संरक्षक सीताराम चौधरी , सचिव विजय शर्मा ,कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सह सचिव गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक चंद्र मिश्र उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news