
बाघमारा: विद्या विकास समिति रांची सौजन्य से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए होम्योपैथिक औषधि Arsenic album 30 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा विद्यालय के उप प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू के निर्देशन में आचार्यों द्वारा विभिन्न टोलियां बनाकर आसपास के क्षेत्रों के घर-घर पहुंचाई गई। आचार्यों द्वारा अभिभावकों और समाज के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानियां बरतने का भी आग्रह किया गया। बताते चलें की होम्योपैथिक की यह दवाई भारत सरकार के आयुष मंत्रालय सलाह पर कोरोना से बचने के लिए वितरण किया जा रहा है। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा के आचार्य न केवल छात्र छात्रओं को पठन-पाठन में ही मार्गदर्शन देते हैं बल्कि समय आने पर समाज सेवा के कार्य को भी तत्परता के साथ करते हैं। अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि आचार्य द्वारा भीम कलाली , बाघमारा बाजार , बंगाली पाड़ा, बकस पूरा, डुमरा आदि क्षेत्रों में लगभग 200 घरों में संपर्क कर औषधि का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम आगामी दो-तीन दिनों तक निर्बाध रूप से चलता रहेग । ताकि आसपास का क्षेत्र कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे। मौके पर विद्यालय की आचार्य राजेश कुमार, नीरज कुमार, पितांबर कुम्हार ,पुरुषोत्तम राय, प्रभात कुमार , जयशंकर प्रसाद, विभा श्रीवास्तव एवं सबीना खातून उपस्थित रहे। प्रबंध कारिणी समिति की ओर से संरक्षक सीताराम चैधरी , सचिव विजय शर्मा ,कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सह सचिव गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक चंद्र मिश्र मौजूद थें।