
बाघमारा : धनबाद-कतरासगढ़-चंद्रपुरा बंद रेल लाइन को पुनः चालू करने की मांग को लेकर कतरासगढ़ स्टेशन रोड में चल रहा महाधरना आंदोलन रेल दो या जेल दो पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में 202 दिन भी अनवरत जारी रहा। महाधरना को संबोथित करते हुए कहा कि डीसी लाइन को सरकार को जनहित में चालू करना ही होगा, डीसी लाइन बन्द होने से कोयलांचकल की लाइफ लाइन को खतम कर दिया गया, बीसीसीएल डीजीएमएस डीसी लाइन के नीचे से कोयला निकालने का सपना देखने बन्द करे, कोल इंडिया के कोयला सचिव डीसी लाइन के नीचे से कोयला निकालने का सपना को कोयलांचल की जनता कभी पुरा होने नही देगी, बीसीसीएल की कार्य शैली कोयलांचल के जनता के प्रति ठीक नही है, हर तरफ कोयला का घोटाला हो रहा है, हर कोलियरी में कोयला का शोटेज हो रहा है, कोयला निकालने के लिए इधर डीसी लाइन को भी एक षड्यंत्र के तहत बन्द कर दिया, इससे हमारे देश को आर्थिक क्षति एवम भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, इसलिए कोल सचिव का इस पद रहने का कोई औचित्य नही है, कोयला सचिव जल्द से जल्द इस्तीफा दे, डीसी लाइन को बीसीसीएल डीजीएमएस मिलकर रेलवे को जल्द सोनारडीह से कतरासगढ़-कुसुंडा तक दिलवाने के काम करे, तत्काल कतरासगढ़ स्टेशन से यात्री ट्रेनो का परिचालन करवाने का काम करे, डीसी लाइन से प्रभवित जनता कोयला भवन पर प्रर्द्शन करेगी, आज के महाधरना में अजय कुमार सिंह, ललित सिंह, प्रभात केडिया, रामकुमार शर्मा, जमील अंसारी, शकील अहमद, रोज इकबाल, नरेश दास, किशन पंडित, विजय कुमार, विजय गुप्ता, विनोद विश्वकर्मा, रंजीत यादव, सोनू राय, बद्री साहब, विजय चावला, राजेश विश्वकर्मा, साबिर अंसारी, किशोरी प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, डब्लू गुप्ता, नागो भुइयां, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद मुख्तार खान, मोहम्मद मुख्तार कुरैशी, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद इदरीश, शादाब अंसारी, मोहम्मद अनीस, कालु भैया, अजय प्रजापति, कृष्णा पंडित, गुड्डू अंसारी, नसरुद्दीन खान, वीरेन बावरी, उत्तम बाउरी, राजा खान, मोहम्मद सद्दाम, राजेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, विजय कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, रामा दास, शिवदास शंकर दास, संतोष श्रीवास्तव, मोहम्मद इम्तियाज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे|