
धनबाद: डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के लिए विकसित किए जाने वाले क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान भूली का निरीक्षण गुरूवार को उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने किया। इस दौरान उपायुक्त ने ‘ ए’ विंग और ‘ बी’ विंग के बाथरूम की सफाई, अतिरिक्त फर्नीचर को स्टोर रूम में शिफ्ट करने, चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मियों के के लिए बनाए गए कमरे इत्यादि का निरीक्षण किया। यह डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर 100 बेड का बनाया जा रहा है। उपयुक्त ने निरीक्षण के दौरान दोनो विंग को 10 अगस्त तक चालू करने का आदेश दिया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम, अस्पताल के लिए प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता (आपूर्ति) संदीप कुमार दोराईबुरू, अंचल अधिकारी धनबाद प्रशांत कुमार लायक उपस्थित थे।