
बाघमारा : कोयला उद्योग में केंद्र सरकार के कमर्शियल माइनिंग के निर्णय के खिलाफ विभिन्न श्रमिक संगठन के नेताओ की एक मैराथन बैठक डुमरा सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता वरीय श्रमिक नेता पूर्व विधायक ओम प्रकाश लाल ने की। अपने संबोधन में श्री लाल ने कहा कि केंद सरकार की मंशा कोयला उद्योग के प्रति मज़दूरों के अनुकूल नहीं है। सरकार ओने-पौने दाम पर कोयला उद्योग को निजी हाथों में सौपना चाहती है। जो मज़दूरों के हित मे नहीं है। वरीय नेता ए के झा ने कहा कि कोयला उद्योग के मज़दूरों का अस्तित्व आज खतरे में है। अब समय आ गया है कि इसका फैसला कोयला मज़दूरों को स्वयं लेना है। मानस चटर्जी ने कहा कि केंद सरकार में जनतंत्रतिक संवेदना का अभाव देखा जा रहा है। यही कारण है कि कोयला उद्योग को आज निजी हाथों को सौपने की तैयारी चल रही है। बैठक को श्रमिक नेता महेंद्र सिंह, घूरन प्रसाद, के बी सिंह, सुरेंद्र सिंह, शकील अहमद, जे के झा, बैजनाथ यादव, जगदीश सिंह, लगन देव यादव इत्यादि ने संबोधित किया। संबोधन के दौरान नेताओ ने 18 अगस्त को कोयला उद्योग को निजीकरण से बचाने के लिए हड़ताल करने पर बल दिया। इस मौके पर संतोष गोराई, दयाल महतो, इंदल कुमार, शंकर महतो, भोला चौहान, उत्तम पांडेय, तुलसी साव, संजय चौबे, मंगल हेम्ब्रम, मोहन महतो, जगदीश सिंह, राम कुमार पाण्डेय समेत अन्य नेतागण शामिल हुए।