
धनबाद,कतरास : बीसीसीएल एरिया चार के कांटा पहाड़ी 23 नंबर पैच में गुरूवार कोयला खनन के लिए किए गए हेवी ब्लास्टिंग के दौरान मौके पर मौजूद बीसीसीएल कर्मी धरमदास महतो की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। वहीं उनके आधा दर्जन सहयोगी कर्मी को भी गंभीर चोटे आई है। जिसका इलाज केंद्रीय अस्पताल धनबाद में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल कर्मियों की भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इधर घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय प्रबंधन से लेकर कोलियरी प्रबंधन तक के अधिकारियों की सांसे फुल रही है। आखिर उक्त घटना में दोषी किसी माना जाए,जो जान जोखिम में डालकर पैच में कार्य करने वाले मजदूरों की या फिर एयर कंडिशनर में रहकर काम के लिए आदेश देने वाले अधिकारियों की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही यूनियन के संयुक्त मोर्चा के लोग मौके पर पहुंच प्रबंधन को दोषी मान रहे है। घटना के संबंध में बाताया जाता है कि मोदीडीह कोलियरी के कांटा पहाड़ी 23 नंबर पैच में मजदूर कार्य करने गया हुआ था। कार्य के दौरान हेवी ब्लाटिंग होने से पत्थरों का चट्टान धरमदास के शरीर में जा गिरा जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई और उनके आसपास रहने वाले आधा दर्जन कर्मियों को गंभीर चोंटे आई। घटना की सूचना मिलते ही पैच में मौजूद सीआईएसएफ के जवान तुरंत वहां पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए धनबाद केंद्रीय अस्पताल ले गए। इधर मृत कर्मी के आश्रितों को मुआवजा व नौकरी दिलाने के लिए संयूक्त मोर्चा के यूनियन प्रतिनिधि गोलबंद होकर प्रबंधन को घेरने की तैयारी कर रहे है।