
लखनऊ : यूपी के उन्नाव में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस रीफिलिंग प्लांट में गुरूवार 11 बजे टैंक फटने से भीषण आग लग गई। भीषण आग को देखते हुए वहां के प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से प्लांट से सटे करीब दो किमी का क्षेत्र को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेकर जान माल की सुरक्षा में लगे हुए है। वहीं लखनउ- कानपुर हाइवे पर भी पूरी तरह यातायात रोक दिया गया है। घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग के कई गाड़ियां पहुंच आग को काबू पाने में लगी हुई है। प्लांट से गैस के लिकेज को रोकने के लिए प्रबंधन युद्ध स्तर पर लगी हुई है। घटना से कितना का नुकसान हुआ है इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।