
लोयाबाद : सिजुआ जोगता थाना क्षेत्र के अंतगर्त सिजुआ 10 नंबर मोड़ के स्थानीय निवासी भिखारी यादव के आवास पर मंगलवार की रात एसओजी की टीम ने छापेमारी की, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गांजा (लगभग 25 किलो) बरामद किया गया, वही छापेमारी की भनक लगते ही संचालक भिखारी मौके से फरार हो गया, एसओजी के टीम ने जब्त गांजा को जोगता पुलिस के सुपुर्द कर दिया, सिजुआ पुलिस ने संचालक के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है|