
बाघमारा : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मंगलवार को बाघमारा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सायर बांध डुमरा एवं भीमकनाली तालाब के छठ घाटों की साफ सफाई का जायजा लिया। वही सामाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गनाइजेशन (SJO) के अध्यक्ष प्रेम कुमार एवं सचिव सिंटू साव समेत रमेश, रोहित, दुर्जन, नितेश ने गुलदस्ता भेंट कर सांसद का स्वागत किया।
जिसके बाद सांसद बरोरा क्षेत्र के गेस्ट हाउस गए एवं आजसू कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान बरोरा क्षेत्र के जीएम जितेंद्र मलिक ने भी सासंद से शिष्टाचार मुलाकात किया। सांसद ने कहा की लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर बाघमारा क्षेत्र के छठ घाटों की मुआयना करने आये थे। छठ व्रतियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए जिला प्रशासन को विशेष निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा की मजदूर समस्या के निराकरण, जनहित मुद्दें एवं लोग को किसी प्रकार की समस्या हो तो मुझसे एवं हमारे क्षेत्रीय प्रतिनिधियो से संपर्क करें। समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भीमकनाली तालाब में घाट निर्माण का आश्वासन दिया।
मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि रामशंकर तिवारी, गौतम गोप, संतोष महतो, अमरेंद्र कुमार, नरेश महतो, कौशल किशोर महतो, प्रमोद चौरसिया, मटुक मिश्रा, अमरेंद्र पासवान, हिमांशु शेखर रवानी, अजय दास, लोकेश कुमार दुबे, अनीश महतो, प्रेम तिवारी, आशीष तिवारी आदि मौजूद थे।