
बाघमारा । कतरास शहर से कछु ही किलोमीटर दूर धर्माबांध, आमबगान व डोमगढा में अचानक जमीन एवं रास्ते पर दरार पड़ गई। यह दरार करीब 500 मीटर की परिधि में फैली हुई है। अचानक जगह-जगह दरारें पड़ने से यहां रहने वाले ग्रामीण काफी दहशत में है। बताया जाता है कि बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की बंद साउथ गोविंदपुर कोलियरी की खदान की आग है। जो धीरे धीरे फैल रही है। जमीन के अंदर आग फैलने की वजह से जमीन पर दरार पड़ गई है। साथ ही दरारों से गैस की बदबू भी आ रही है। फिलहाल सीआईएसएफ एवं स्थानीय पुलिस द्वारा रास्ते में बनी दरारों के समीप बेरिकेटिंग किया जा रहा है। लोगों को दरार वाले क्षेत्र एवं रास्ते की तरफ जाने से मना किया जा रहा है। फिलहाल दरार पड़ने से किसी जान माल की हानि होने की सूचना नहीं प्राप्त हुई हैं।
