
धनबाद,कतरास : एमवीआरसी द्वारा मालकेरा बीटीएम ग्राउंड मे आयोजित निरंजन रजवार मेमोरियल टूर्नामेंट के फाईनल मे स्टार क्लब छाताबाद ने डीएफसी क्लब देवघरा का 1-0 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विधायक ढुलू महतो ने विजेता व उपविजेता टीम के ट्राफी देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महतो ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा क्षेत्र को अशांत करने की साजिश रजी जा रही हैं बाघमारा कि विकास में बाधा पहुंचाने और बाघमारा के लिए गलत मानसिकता रखने वालों को मुंह तोड़ जवाब देंगें। अन्य पुरस्कार पूर्व जिप सदस्य जितेश रजवार, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, आईडी सिंह, विधायक प्रतिनिधि सोनु श्रीवास्तव, टिंकु तिवारी, समीर त्रिगुणाईत, विजय रजक, योगेश रजवार, देबु स्वर्णकार आदि ने प्रदान किया