
धनबाद : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात पुलिस की तत्परता से मॉबलीचिंग की एक बड़ी घटना घटने से बची, जिससे 50 वर्षीय एक वृद्ध की जान बच गई। हलांकि बच्चा चोर होने की शक में उपस्थित कई लोगों ने झरिया सिंदरी मार्ग पर फुसबंगला के समीप वृद्ध के साथ मारपीट भी किया। मारपीट की घटना की जानकारी जैसे ही जोड़पोखर थाना पुलिस को हुई तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर वृद्ध को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। इधर स्थानीय लोग काफी उग्र होकर जोड़ापोखर पुलिस से ही उलझ गई और उग्र भीड ने स्थनीय पुलिस प्रशासन पर पथराव भी कर दिया। पुलिस सूझ बूझ से काम लेते हुए लोगों को किसी तरह शांत किया। बताया जाता है कि उक्त वृद्ध थोड़ा विक्षिप्त है। जो इधर उधर भटक कर अपना पेट भर रहा है।