जमस समर्थको ने किया उपवास

0
fastlive news

बाघमारा : पूर्व घोषित सूचना के तहत जनता मज़दूर संघ (कुंती गुट) के समर्थकों द्वारा ब्लॉक दो के जमुनिया कोलियरी का अस्तित्व बचाने के लिए तथा मज़दूरों के संडे कटौती आदि समस्याओं को लेकर जमुनिया काली मंदिर के समक्ष एकदिवसीय उपवास किया गया। इस मौके पर उपवास स्थल पर जमुनिया कोलियरी के कार्यवाहक परियोजना पदाधिकारी के के दत्ता एवं कार्मिक प्रबंधक अजय सिंह यादव ने पहुँचकर उपवास पर बैठे विजय चौहान, भरत लाल राय आदि को जूस पिलाकर उपवास समाप्त कराया। उन्होंने एक सप्ताह के अन्दर सभी समस्याओं को निपटा लेने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जनता मज़दूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, इन्द्रासन यादव, कृष्णा राऊत, अखिलेश नोनिया, सुनील पांडेय, रघुनाथ बड़ाईक, जनेश्वर विश्वकर्मा, महेश श्रीवास्तव, मंगल हेम्ब्रम इत्यादि उपस्थित थे। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news