
नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना जांच के आकंडे 11,72,179 तक पहुंच गया है। वहीं अबतक पूरे देश में 4,55,09,380 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। पिछले दिन दो सितंबर की जांच रिपोर्ट एक दिन की जांच रिपोर्ट की सर्वाधिक संख्या है। इन जांच रिपोर्ट के अलावा सबसे मुख्य बात यह माना जा रहा है कि जांच में तेजी आने के कारण कोरोना संक्रमण से स्वस्थ्य होने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े 29 लाख से भी ज्यादा हो गया है। उक्त बातों की पुष्टि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की ओर से जारी आंकड़ो में किया गया है।
:: पिछले 24 घंटे में 83 हजार से अधिक नए कोरोना मामले
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 83,883 नए मामले सामने आए है। वहीं 24 घंटे के अंदर देश में 1,043 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुका है। वही अबतक कोरोना से पूरे देश में मरने वालों की आंकड़ों पर गौर करे तो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 67,376 लोगों की मोत हो चुकी है। इस तरह देश में कोरोन संक्रमण के मामले बढ़कर 38,53,407 हुए है। वहीं अब तक की कोरोना संक्रमित 8,15,538 लोगों को इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं अबतक 29,70,493 लोगों को उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। कोरोना संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। हलांकि इन कोरोना संक्रमण से ग्रसित कितने विदेशी नागरिक कोरोना संक्रमण के शिकार है इसी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
