जम्मू कश्मीर राजभाषा विधेयक समेत अन्य भाषा पर भी मंत्रीमंडल ने दी मंजूरी

0
fastlive news

नई दिल्ली:  जम्मू कश्मीर के लिए राजभाषा विधेयक लाने की मंजूरी दिए जाने के साथ साथ मंत्रीमंडल की ओर से कई मंजूरी दी गई है। संसद में जम्मू कश्मीर के लिए आधिकारिक भाषा विधेयक 2020 लाने को लेकर केंद्रीय मंत्रीमंडल की एक बैठक हुई। जिसमें उक्त बैठक में केंदीय मंत्रीमंडल के सभी मंत्रियों ने जम्मू कश्मीर के लिए आधिकारिक भाषा विधेयक 2020 लाने की मंजूर दी गई। इस भाषा विधेयक में उर्दू, कश्मीरी, डोगरी, हिंदी और अंग्रेजी आधिकारिक भाषा होगी। वहीं इस केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में सरकार अधिकारियों के लिए कर्मयोगी योजना को मंजूरी दी गई है। भाषा विधेयक समेत अन्य समझौते पर हुए मंजूरी को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि जापान के साथ वस्त्र मंत्रालय, फिनलैंड के साथ खनन मंत्रालय और डेनमार्क के साथ नवीन उर्जा मंत्रालय के समझौत को मंत्रीमंडल ने अपनी ओर से मंजूरी दी है।

जम्मू कश्मीर राजभाषा विधेयक समेत अन्य भाषा पर भी मंत्रीमंडल ने दी मंजूरी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news