
iबाघमारा : बाघमारा कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में जितिया का महापर्व बड़े ही श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रदालु महिलाएं परंपरागत ढंग से निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना किया। इस मौके पर बाजार में पूजा सामग्री, फल-फूल आदि की खरीदारी को लेकर भीड़ लगी रही। बाजार में फलों के दाम में तेज़ी देखी गई। बाजार में सेव 80 रुपया, केला 40 रुपया दर्ज़न, अनार 80 रुपया किलो के दर से बेचा गया। इस पर्व में तरह-तरह की सब्जियां बनाई जाती है। यह त्योहार माएं अपने पुत्रों के लिए करती है। पूर्णहुति शुक्रवार सुबह को होगी।