
पलामू: पलामू पुलिस कप्तान के निर्देश पर गुरूवार को हैदरनगर थाना की पुलिस पदाधिकारी द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान के दौरान बिना कागजात, बिना हैलमेट चलाने वाले करीब आधा दर्जन से अधिक वाहनों को पुलिस ने जब्त किया। जब्त वाहनों में कई के कागजातों की जांच करने के बाद कागजात सही नहीं पाया गया। जिससे आधा दर्जन वाहनों का चालान काटा गया। जांच अभियान में थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद, पीएसआई तथा एएसआई और कई जवान मौजूद थें
