जेएमएम भाकपा माले की बैठक, वादाखिलाफी के विरोध में पुनः आंदोलन करने का निर्णय

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : रथटांड में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं भाकपा माले की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संजय प्रामाणिक एवं संचालन मनोज कुम्हार ने किया। बैठक में मुख्यरुप से जेएमएम नेता अजमूल अंसारी एवं भाकपा नेता बलदेव वर्मा मौजूद थे। बैठक में स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अजमूल एवं बलदेव ने कहा ब्लॉक टू क्षेत्र में संचालित अम्बे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार देने में आनाकानी कर रही है। इस कंपनी में स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के लिए कई बार आंदोलन किया गया। कंपनी ने भी रोजगार देने का आश्वासन दिया। लेकिन कंपनी ने आज तक एक भी स्थानीय युवकों को रोजगार नहीं दिया। कंपनी लगातार वादाखिलाफी कर रही हैं। इसलिए पुनः 19 जुलाई को स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने की मांग पर अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम आंदोलन करने का निर्णय लिया गया हैं। बैठक में राजू प्रामाणिक, मो. सफीक, शमशाद खान, आशिफ खान, बुबई चटर्जी, क्रांति खान, भुनेश्वर रविदास, इजरायल अंसारी, जुमन अंसारी, मो. सैफ अली, मो. शमशुद्दीन, लाला रवानी, संजित सिंह, शमशेर आलम, राजेश कुमार, लाल बाबू महतो, मंगल नापित, वाशिम अंसारी, विनय शर्मा आदि उपस्थित थे।

जेएमएम भाकपा माले की बैठक, वादाखिलाफी के विरोध में पुनः आंदोलन करने का निर्णय

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news