जोगता में मामुली विवाद को लेकर युवती पर खौलता हुआ पानी डाला

0
fastlive news

लोयाबाद : टाटा सिजुआ 6 नंबर में रविवार को दो पक्षों के बीच चूल्हे को लेकर जमकर मारपीट हुई , इस दौरान एक ने गर्म पानी से हमला कर दिया तो दूसरे ने चाकू चलाई, मारपीट के दौरान एक महिला व उसकी बेटी घायल हो गई, बताया जाता हैं की दोनों पड़ोसी हैं, आशा देवी एवं चमेली देवी के बीच अक्सर कोई न कोई बात पर कहा सुनी होतीं रहती हैं, रविवार को चमेली देवी ने आशा देवी के घर के सामने चूल्हा रख दिया था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामला बढ़ा जिससे दोनो के बीच मारपीट होने लगी, आशा देवी के पति मंदीप नोनिया भी मारपीट में कूद पड़े और चाकू मार कर चमेली देवी को घायल कर दिया, वही आशा देवी ने चमेली देवी की बेटी पूजा कुमारी के शरीर पर खोलता हुआ गर्म पानी डाल दिया, जिससे पूजा कुमारी जलकर घायल गई, मारपीट की घटना को लेकर जोगता थाना में चमेली देवी ने लिखित शिकायत दी है, पुलिस ने करवाई करते हुए आशा देवी और उनके पति मंदीप नोनिया को गिरफ्तार कर थाना में ले आई, बताया जाता है कि चमेली देवी टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी नंद किशोर पासवान की पत्नी है, जबकि निजी वाहन चालक हैं मंदीप नोनिया, इलाज के लिए दोनों पक्षों के घायलो को धनबाद पीएमसीएच भेजा गया है|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news