
बाघमारा : धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के ब्लॉक दो क्षेत्र के नेताओं की एक बैठक शनिवार के दिन माटीगढ़ा डैम स्थित कार्यालय में संघ के महामंत्री के पी गुप्ता के देखरेख में संपन्न हुई, बैठक में उपस्थित श्रमिक नेताओं ने कोयला उधोग में आगामी 08 एंव 09 जनवरी को आहूत हड़ताल को पूर्ण रूप से राजनैतिक बताया, इस मौके पर श्रमिक नेताओं ने कहा कि इस हड़ताल से कोयला उधोग के मजदूरों का कोई लेना-देना नहीं है, बैठक में यूनियन नेताओं ने कोयला मजदूरों से आहवाण किया कि वे इस हड़ताल से स्वयं को दूर रखें, इस बैठक की अध्यक्षता योगेन्द्र सिंह एंव संचालन चन्द्रशेखर राय ने किया, बैठक में मुख्य रूप से उतम कुमार पांडे, मनोज कुमार सिंह, के के सिन्हा, सुजीत चटर्जी, रणविजय सिंह, डी के विष्वकर्मा, अजय कुमार सिंह, राम कुमार पांडे, श्यामलाल महतो, गौतम उरांव आदि उपस्थित थे।