
बाघमारा : डुमरा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘हमारी विरासत, हमारा गौरव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर शिक्षाविद सत्यजीत सोनू ने अपने संबोधन में आवाहन किया कि आइए जल जंगल जमीन की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की रूढ़ीगत परंपरा के मूल संरक्षण और संवर्धन में योगदान देते हुए भगवान बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण बच्चों को बिरसा मुंडा के संघर्ष व बलिदान की जानकारी देते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही गई। चन्द्रमा प्रसाद ने कहा कि बलिदानों से भरा बिरसा मुंडा का जीवन राष्ट्र सेवा का एक अद्वितीय उदाहरण है। जिनसे आजादी का आंदोलन मजबूत हुआ। रमेश कुमार ने कहा जनजाति के लोक नायक अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करने और जनजाति समाज के विकास में आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा का अहम योगदान हैं। मौके पर सम्पूर्ण जनजागृति आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष रमेश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाघमारा नगर कार्यवाह चन्द्रमा प्रसाद, शिक्षक अरूण कुमार, शंभू शरण, सीताराम पंडित, सुबोध, नीलम बरनवाल, प्रशांत कुमार, प्रेम कुमार, रमेश रजवार, सरस्वती, दीप, रिमझिम, अविरल, शाश्वत आदि मौजूद थे।