अफगानिस्‍तान: अचानक सक्रिय हुई US सेना, तालिबान पर किए ड्रोन हमले

0
fastlive news

तालिबान और अफगान सुरक्षा बलों के संघर्ष से दूर रहकर अपनी वापसी की प्रक्रिया में लगी अमेरिकी सेना गनी-बाइडन की मुलाकात के साथ ही अचानक सक्रिय हो गई है।
बढ़ती हिंसा के बीच अमेरिकी सेना ने तालिबान के ठिकानों पर दो बड़े ड्रोन हमले किए। इस हमले में तालिबान को बड़ा नुकसान हुआ है और उसके कई लड़ाके मारे गए हैं।
फाक्स न्यूज़ के अनुसार बगलान और कुंदुज में जहां अमेरिकी सेना ने ड्रोन हमले किए हैं, तालिबान लड़ाकों के मारे जाने की संख्या का पता नहीं चला है।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह जरूर बताया कि अफगान सुरक्षा बल ने कुंदुज के इमाम साहिब, खान आबाद और गोर टापा में तालिबान के ठिकानों पर हमले किए हैं। अफगान सेना के इन हवाई हमलों में तालिबान के 35 लड़ाके मारे गए हैं। इनमें तालिबान कमांडर कारी जवाद हाशमी, हैदरी और मावलावी भी शामिल हैं।
अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों ने फरयाब और पकतिया प्रांत में सात जिलों को तालिबान के कब्जे से मुक्त करा लिया है। माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की मुलाकात के बाद हिंसा को रोकने के कुछ कारगर उपाय किए जा सकते हैं।
अफगान स्पेशल आपरेशन फोर्स ने काबुल से ढाई सौ किमी दूर रात में एक अभियान के दौरान16 आंतकवादियों को मार गिराया। इस हमले में दस आंतकी घायल हुए हैं। कुंदुज प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ तालिबान का भीषण संघर्ष चल रहा है।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन