तीन युवकों ने कतरास के एक मेडिकल में मचाया उत्पात

0
fastlive news

कतरास : थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित उषा मेडिकल में देर रात नशे में धुत तीन युवकों ने उत्पात मचाते हुए संचालक के साथ मारपीट कर सामानों को तितर बितर कर दिया। वहीं संचालक द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और बूरा परिणाम भुगतने की धकमी भी दी। वहीं शराबी युवकों ने संचालक को प्रति माह 20 हजार रूपये रंगदारी देने की भी बात कही। संचालक ने स्थानीय सूरज शर्मा, राजु लाला और अन्य एक युवक पर घटना को अंजाम दिए जाने की शिकायत कतरास पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी पर कारर्रवाई करने का आश्वासन संचालक को दी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news