
बाघमारा : दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न हो इसको लेकर
बाघमारा थाना परिसर में रविवार को पुलिस जन सहयोग समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष सह थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी कहा कि दुर्गा पूजा में हर चौक चौराहों में पुलिस तैनात रहेगी, त्यौहार में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्हों की नियम कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूजसस के विजय शर्मा के कहा आपसी भाईचारे एवं सभी के सहयोग से त्यौहार मनाना है। पुलिस जन सहयोग समिति एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की जर्जर सड़क एवं स्ट्रीट लाइटों एवं सड़क जाम की समस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया। मौके पर मुख्य रूप से तोपचांची सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद , एसआई शरद कुमार, रणधीर कुमार, एएसआई मुंदीप सिंह, सुदर्शन राम, पुजसस के टीपी पांडेय, बैजनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद, चंदन मिश्रा सहीत पुलिस जन सहयोग समिति के सक्रिय सदस्य मौजूद थे।