बाघमारा प्रखंड सभाकक्ष में विधिक जागरूकता शिविर

0
fastlive news

बाघमारा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) धनबाद के सौजन्य से प्रखंड सह अंचल कार्यालय  बाघमारा के सभाकक्ष में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित आमजनों को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुरेश उरांव ने कहा कि न्याय आपका अधिकार हैं। जिला डालसा कार्यक्रम में जरुरतमंद असहाय लोग निशुल्क विधिक सेवा प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे बहुत लोग हैं जो विभिन्न कारणों से पीड़ित, शोषित एवं आरोपित हैं और पैसे की कमी या अन्य कारणों से न्याय पाने के जिला न्यायालय व जिला मुख्यालय जाने में असक्षम हैं। वैसे लोग शिविर में अपनी समस्या को लिखित रूप से बता सकते हैं ।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की डालसा के माध्यम से समाज के निशक्त, जरूरतमंद, गरीब व्यक्ति, बूढ़े बुजुर्ग, विधवा महिलाएं निशुल्क न्याय हासिल कर सकते है। डालसा की तरह राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी विधिक सेवा प्राधिकार का गठन किया गया है। जरूरतमंद लोग यहां नही निशुल्क विधिक सेवा प्राप्त कर सकते है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगो को दी। प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने कहा कि प्रखंड में राजगंज में विधिक सेवा सहायता केंद्र का संचालन हो जा रहा हैं। उसी तरह प्रखंड कार्यालय में भी विधिक सेवा सहायता केंद्र खोला जाए। ताकि जरूरत मंद ग्रामीण विधिक सहायता केंद्र में आकर पारिवारिक मामले, घरेलू पारिवारिक हिंसा, जमीनी समस्या, पति-पत्नी के झगड़े समेत अन्य विवादों से संबंधित विवाद का निवारण कर सकते है। सांसद प्रतिनिधि ने गौतम गोप ने कहा राजगंज पंचायत सचिवालय में विधिक सहायता केंद्र है। वहां जरूरतमंद लोग पारा लीगल वोलिएन्टर लक्ष्मी देवी व विनय कुमार सिंहा से संपर्क कर उन्हें अपनी समस्या से संबंधित आवेदन देकर निशुल्क विधिक सेवा प्राप्त कर सकते है।
इस शिविर के दौरान 15 लाभुकों को जॉब कार्ड, 4 लाभुकों को व्रुद्ध पेंशन स्वीकृति पत्र, 1 लाभुकों को दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र, 4 लाभुकों को विधवा पेंशन स्वीकृति पत्र, इसके अलावा कई योजना का भी स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news