नदखुरकी कोल डंप में कोयला उठाव को लेकर सिंडिकेट समर्थकों और विरोधीयों के बीच तनातनी

0
fastlive news

बाघमारा : ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत नदखुरकी कोल डंप में सोमवार को सिंडिकेट समर्थक (विधायक ढुलू महतो समर्थक, भाजपा) एवं सिंडिकेट विरोधी (पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो समर्थक, कांग्रेस) के बीच लगभग चार घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा। स्थिति तनाव पूर्ण देखते हुए सीआईएसएफ बल समेत बाघमारा पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस बल कोल डंप पहुचकर दोनो समर्थको को खदेड़ दिया। देखते ही देखते कोल डंप पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। कोल डंप में असंगठित मजदूर दो खेमे में बाँटे हुए है। एक खेमा भाजपा बाघमारा विधायक ढुलू महतो का है। जबकि दूसरा खेमा जलेश्वर महतो कांग्रेस खेमा का है।मामले को देखते हुए बाघमारा विधायक ढुलू महतो अपने समर्थकों के समर्थन में नदखुरकी कोल डंप पहुच गए। जिससे वहां और स्थिति तनाव पूर्ण हो गया। बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने साफ शब्दो में कहा कि कोल डंप में पूर्व की तरह जो कार्य हो रहा है उसी तरह से होगा। मुंशी व मजदूरों को कोयला लोडिंग का भुगतान देना होगा। जबकि कांग्रेस समर्थको का कहना है कि जब इसी कोल डंप का मजदूर व मुंशी है तो लोडिंग का पैसा दूसरे गुट के मजदूरों को क्यों देगे। प्रति ट्रक 2500 रु की मांग की जा रही है। कोल डंप में रंगदारी नही चलने दी जाएगी। वही ढुलू समर्थकों का कहना है कि 223 गाड़ी का बकाया मुंशियाना का भुगतान करें फिर गाड़ी लोड होने देगें। दोनो पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे।दोनो समर्थको के बीच एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनो पक्षो के अलग अलग कर दिया। बाद में दोनों पक्षो में मुख्य नेता व समर्थक कोल डंप से लौट गए। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के डीओ होल्डर, मुंशी एवं मजदूर अपना अपना ट्रकों में कोयला लोडिंग करने लगे। एसएसपी धनबाद के आदेश पर पूरे कोल डंप में पुलिस छावनी बना दी गई है और कोई भी अनवांछित तत्व पर कड़ी निगरानी के साथ उस पर कड़ी कारवाही करने की बात कही गई हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षो पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन