
बाघमारा : अपनी रैयती जमीन जिसे बीसीसीएल के द्वारा वर्षो पूर्व अधिग्रहित कर ली गई थी, के बदले नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष बैठे दो रैयतों में से एक की तबीयत बिगड़ गई, रैयत शालुक महतो को तत्काल अनशन स्थल से उठाकर डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उनका ईलाज चलने की खबर है, जबकि दुसरा रैयत गिरधारी महतो अभी अनषन स्थल पर बैठे हुए हैं, खुले आसमान के नीचे इन दोनों रैयतों के द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया गया है, बरोरा क्षेत्र के कर्माटांड़ एंव सिजुआ मौजा के रैयत शालुक महतो एंव गिरधारी महतो बीसीसीएल के अधिकारियों की टाल-मटौल रवैये से परेशान होकर बीसीकेयू के बैनर तले बुधवार से बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं, बीसीकेयू के कई नेतागण भी इन रैयतों के साथ अनशन स्थल पर जमे हुए देखे गये, जानकारी के अनुसार रैयत शालुक महतो बीसीसीएल के आर आर पालिसी के तहत वर्ष 2013 से अपने पुत्र संजय कुमार महतो के नियोजन एंव मुआवजा को लेकर दामोदा कोलियरी से बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय का लगातार चक्कर लगा रहे हैं, अनशन के पूर्व बरोरा जीएम को दिये गये पत्र के अनुसार आंदोलन करने की बात करने पर कंपनी के द्वारा महज आशवासन दिया जाता है, पत्र में कंपनी पर अपनी रैयत जमीन को बर्बाद करने एंव जानबुझकर समय की बर्बादी का आरोप लगाया है, कर्माटांड़ मौजा के रैयत गिरधारी महतो ने अपनी 67 डिसमिल जमीन के बदले नियोजन व मुआवजा कंपनी पर नहीं देने का आरोप लगाया है,उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कोयलाभवन मुख्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करने की बातें कही, इस अनशनकारियों का समर्थन कर रहे बीसीकेयू के केन्द्रिय सचिव जे के झा ने कहा की कंपनी 20 वर्षो से रैयतों की जमीन लेकर आशवासनों की पाटेली थमा रही है,उन्होंने कहा कि कंपनी रैयतों से वार्ता करती है, परंतु वार्ता के उपरांत उनकी समस्या का निदान नहीं करती है, बीसीकेयू के धनंजय महतो, दिलीप महतो, रामप्रवेश सिंह, देवानंद राजभर, दिलीप नोनियां, परमेश्वर महतो, श्याम प्रसाद साव, मनोज महतो, संजय महतो, तुनिया देवी, कुंती देवी, मीना देवी, पनवा देवी, आदि अनशन स्थल पर बैठे हुए है।