
लोयाबाद : लोयाबाद थाना क्षेत्र के लोयाबाद छह नंबर स्थित कर्बला मैदान में मंगलवार की रात आठ बजे मोहर्रम खेल प्रदर्शन के दौरान तीन अखाड़ा दल के खिलाड़ी आपस में भिड़़ गए तीनों दलों के बीच जमकर मारपीट हुई मारपीट में पारंपरिक शस्त्रों का जमकर इस्तेमाल हुआ घटना में मो. राजा व मो. सोहराब अंसारी के सिर में गंभीर चोट आई है दो लोगों का हाथ टूट गया तथा आधा दर्जन लोगों को हल्की चोट आई है मारपीट से वहां अफरातफरी मच गई भगदड़ में महिलाएं जहां तहां गिर पड़ीं खेल की निगरानी के लिए स्टेज पर सीओ पुटकी व लोयाबाद थाना प्रभारी व मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे भीड़ व भगदड़ ऐसा था कि पुलिस कुछ नहीं कर सकी एक बार मे दो सौ से तीन सौ लोग एक तरफ मूव बनाकर स्टेज पर भी हमला करने से बाज नहीं आ रहे थे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है लेकिन नियंत्रण में है, बताया जाता है लोयाबाद कर्बला मैदान में मंगलवार की शाम मोहर्रम खेल का प्रदर्शन के लिए 16 गांव के अखाड़ा दल जमा हुए थे खेल गोल में खिलाडिय़ों द्वारा खेल का प्रदर्शन किया जा रहा था कि लोयाबाद कोक प्लांट का अखाड़ा दल के खिलाडी वहां आ घुसा देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हो गई एक ही रंग की जर्सी होने के कारण लोयाबाद छ: नंबर के खिलाडिय़ों के साथ भी मारपीट हो गई मोहर्रम खेल के दौरान मारपीट हुई है सुरक्षा कर्मियों की कमी के कारण स्थिति संभालने में काफी परेशानी हुई स्थिति नियंत्रण में है घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर लिया गया है सख्त कार्रवाई की जाएगी सुरेंद कुमार दंडाधिकारी पुटकी सीओ मुस्लिम कमेटी के महामंत्री असलम मंसूरी ने कहा वारदात में शरारती तत्वों का हाथ है सभी गांवों की बैठक बुलाई जाएगी मिल बैठकर झगड़े का निपटारा किया जाएगा चिन्हित लोगों को सामने लाया जाएगा।