प्रेम सागर मिश्रा बने ईसीएल के सीएमडी

0
fastlive news

बाघमारा : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के ब्लॉक दो क्षेत्र में वर्ष  2007 में परियोजना पदाधिकारी (पीओ) के पद पर रहे प्रेम सागर मिश्रा मात्र 11 वर्षो  की लंबी अवधि के पश्चात्  इ्र्रस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेडइसीएल के सीएमडी के पद पर नियुक्त हुए हैं, जानकारी के अनुसार इसके पूर्व  मिश्रा वर्ष  2008 में ब्लॉक दो क्षेत्र के महप्रबंधक के पर पर नियुक्त हुए थे, इसके पूर्व वे ब्लॉक दो क्षेत्र में कुछ समय तक एजीएम के पद पर भी कार्यरत थे, करीब तीन वर्ष  के बाद उनका स्थानांतरण बरोरा क्षेत्र में कर दिया गया,  करीब 03 वर्षो तक बरोरा क्षेत्र में वे जीएम के पद पर कार्यरत रहे,  इसके पश्चात्  कोल इंडिया के साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड लिमिटेड (एसईसीएल) में 24 अगस्त 1987 को ज्वायनिंग किये, तत्पश्चात सेंट्रल कोलफिल्ड लिमिटेड (सीसीएल) में अक्टूबर 2003 में आये, इसके बाद 2008 में बीसीसीएल ज्वाइन किया, इसके बाद वे दी उड़ीसा मिनरल डेवलवपमेंट कंपनी लिमिटेड (ओएमडीसी) में नवंबर 2015 में ज्वाइन किये, मूलतः देवरीया बिहार के रहने वाले प्रेम सागर मिश्रा ने धनबाद के आईएसएम में माइनिंग की पढ़ाई की थी, फिलहाल  मिश्रा की नियुक्ति ईसीएल के सीएमडी के पर पर हुई है, उनका चयन पब्लिक इंटरप्राइजेज सिलेक्शन  बोर्ड (पीइएसबी) के द्वारा किया गया, जानकारी के अनुसार ओएमडीसी में वे निदेशक  तकनीकी (प्रोडक्षन एंड प्लानिंग) के पर पर कार्यरत थे, कंपनी सूत्रों के मुताबिक कंपनी के डीओपीटी एंव सीवीसी के क्लियरेंस के पश्चात्  मिश्रा की नियुक्ति ईसीएल में सीएमडी के पद पर की जायेगी|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news