
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड की नई बीडीओ बनायी गयी है रिंकू कुमारी, प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के अवर सचिव अनिल कुमार सिंह के द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक जरीडीह प्रखंड (बोकारो) में पदस्थापित बीडीओ रिंकू कुमारी की पदस्थापना बाघमारा प्रखंड में की गयी है, मालूम हो कि बाघमारा के पूर्व बीडीओ गिरजानंद किस्कू को रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी के द्वारा पकड़े जाने के बाद बाघमारा प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार एग्यारकुंड के बीडीओ अनंत कुमार को दिया गया था, उनके बाद बाघमारा प्रखंड का बीडीओ रिंकू कुमारी को बनाया गया है|