
फास्टलाइव न्यूज । बाघमारा । सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन द्वारा समाज में लोगों के बीच शिक्षा के महत्व व प्रकाश को फैलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही डुमरा स्थित संस्था द्वारा संचालित संपूर्ण शिक्षा केन्द्र में बच्चों को निशुल्क शिक्षा भी प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा छात्र छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने विनोद बिहारी महतो स्कूल निचीतपुर में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर सृजनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करना था। इस प्रतियोगिता में आरव महतो, रोहित पांडे, नेहा कुमारी, संतोष पंडित, राकेश महतो समेत सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया। संस्था के इस पहल के बारे में संस्था के सचिव रोहित कुमार महतो ने कहा, “हमारा मानना है कि शिक्षा एक उज्जवल भविष्य को खोलने की कुंजी है” , और इस तरह की पहल शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों को अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करने में काफी मदद कर सकती है। इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राएं काफी उत्साह के साथ शामिल हुए। यह देखकर काफी खुशी हुई। संस्था छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करती है। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को 23 सितंबर को डुमरा में संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुरुस्कृत भी किया जाएगा। मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष नितेश कुमार, रमेश कुमार, नीलम बर्णवाल, गीता देवी, प्रिंस राम, राहुल कुमार विनोद बिहारी महतो स्कूल के शिक्षकगण मौजूद थे।