बाघमारा के हरिणा स्थित सूरज मार्केट के नाली की गंदगी बीमारी को कर रहा है आमंत्रित

0
fastlive news

रिपोर्ट : मृत्युंजय राजवंश
::  गंदगी को साफ करने में माडा, प्रखंड, पंचायत जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्था और स्थानीय लोगों की किसी तरह की भूमिका नहीं
::  कोरोना काल में पानी की तरह बहाया जा रहा है सरकारी मद, लेकिन पानी में जमा गंदगी और दुर्गंध को साफ करने की एक पैसा खर्च नहीं

बाघमारा:  हरिणा का सूरज माकेंट आसपास के अलावा दूर दूर तक के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की प्रचलित मार्केट है। जहां रोजाना सैकड़ों लोग अपने जरूरत की चीजों की खरीदारी करने पहुंचते तो है। पर इस मार्केट से सामानों की खरीदारी के साथ अपने साथ गंदगी और दुर्गंध से होने वाले बीमारी को भी साथ लेकर जरूर जाते है। यह कोई कहानी नहीं बल्कि हरिणा की एक दिनों दिन बनती जा रही एक ज्वलंत समस्या है। इस ज्वलंत समस्या का समाधान करने में न तो स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड के अधिकारी, माडा के अधिकारी व कर्मी और न ही मार्केट के मालिक इस पर तनिक भी ध्यान दे रहे है। क्योंकि पिछले दो वर्षों से सूरज मार्केट के पास बना नाली दुर्गंध के साथ साथ गंदगी की ऐसी तस्वीर हर आने जाने वालों को दिख रही है कि लोग उक्त मार्केट में जाना तो दूर सड़क नाली के समीप से होकर गुजरना भी पंसद नहीं कर रहे है। बताया जाता है कि उक्त नाली का निर्माण के ठीक एक दो वर्ष तक स्थानीय जनप्रतिनिधि, मार्केट के मालिक और आस पास के लोगों की मदद से साफ सफाई भी हुआ करती थी। लेकिन पिछले एक साल के दौरान उक्त नाली की साफ सफाई तो दूर स्थानीय लोग उसे देखकर अपनी मुंह घुमाकर चले जा रहे है। वहीं मार्केट के मालिक हर दिन उस नाली को पार कर आना जाना करते है लेकिन उन्होंने भी इस नाली की गंदगी और दुर्गंध को लेकर तनिक भी कभी सुध नहीं ली है। जिससे उक्त मार्केट में आने जाने वाले हर ग्राहक और वाहन चालक नाली की गंदगी से होकर गुजर रहे है।

सोचनीय बात यह है कि इतनी बड़ी कोरोना काल के दौरान जहां सरकार की ओर से स्वच्छता और सेनिटाइजेशन की पूरी तरह से पालन करने का आदेश हर प्रखंड और नगर निगम को दिया गया है। वहीं बाघमारा प्रखंड से महज कई सौ मीटर की दूरी पर स्थित हरिणा का सुरज मार्केट अपनी दोनो ओर इतनी गंदगी और दुर्गंध फैला रहा है कि आज बाघमारा को गांधी प्रखंड कहना भी उचित नहीं लग रहा हे। क्योकि जिस गांधी ने देश को स्वच्छ बनाने के लिए पूरे देश में मुहिम छेड़ी थी। आज उसी गांधी प्रखंड से कुछ दूरी पर इस तरह मुख्य मार्ग पर गंदगी दिखना प्रखंड के स्वच्छता को बयां कर रहा है। आज नाली मे जमा पानी के कारण सड़क भी खराब होने को चला है। वहीं नाली की गंदगी ने तो आसपास के लोगों को वहां से होकर गुजरना भी दुस्वार कर दिया है। अगर पिछले कई दिनों के अंदर उक्त नाली की साफ सफाई नहीं की गई, तो इसी तरह नाली में बजबजाता गंदगी से उत्पन्न दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का बीमारी होने से कोई नहीं रोक सकता है। क्योंकि आज पूरे बाघमारा प्रखंड में कोरोना के अधिक मामले समाने आए है जो बाघमारा के अधिकारी सरकारी मद से लोगों का इलाज कराने के लिए पूरी व्यवस्था कर रखी है। लेकिन इस  गंदगी। के उत्पन्न होने वाले कारणो और उसे निराकरण करने की सोच किसी ने आज तक नही दिखाई। इतना ही नहीं आज बाघमारा प्रखंड के इस तीन किमी की परिधि पर यदि देखा जाए तो सड़क किनारे बनी नाली, आसापास जमा गंदगी बीमारी को उत्पन्न करने का एक मुख्य कारण माना जा सकता है।

बाघमारा के हरिणा स्थित सूरज मार्केट के नाली की गंदगी बीमारी को कर रहा है आमंत्रित

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news