
बाघमारा : डुमरा सायर बांध के समीप राजन जेनरल स्टोर एवं बड़ा पांडेडीह में शिवान्स जेनरल स्टोर में बुधवार रात चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।राजन जेनरल स्टोर के मालिक राजन महतो ने बताया गुरुवार सुबह दुकान खोले तो स्टोर का एस्बेस्टस का छत टुटा हुआ था। साथ ही स्टोर से एक हजार रुपये एवं तीन हजार रुपये चोरी हो गए है। शिवान्स जेनरल स्टोर के मालिक आंनद केसरी ने बताया सुबह जैसे ही स्टोर खोले तो देखा एस्बेस्टस छत टुटा हुआ था। स्टोर के रखें आठ हजार रुपये एवं पच्चीस हजार रुपये का सामान गायब था। मामले की सूचना मिलने पर बाघमारा पुलिस दोनों ही स्टोर का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हैं।
