
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
धनबाद/बाघमारा : धनबाद के नए उपायुक्त संदीप सिंह के साथ गुरुवार को बाघमारा प्रखंड प्रधान मीनाक्षी रानी गुड़िया ने औपचारिक मुलाकात की। प्रधान ने मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्लस सूची में जिओ टेग में हुए डिलीट नामों को वापस जोड़ने के सन्दर्भ मे चर्चा की। इसके अलावा बाघमारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर बात की हुई। उपायुक्त ने बाघमारा प्रखण्ड क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
