बाघमारा ब्लॉक में पदास्थापित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को स्थानांतरण करने की मांग

0
fastlive news

बाघमारा : हॉस्पिटल कॉलोनी डुमरा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सह मार्क्सवादी समन्वय समिति बाघमारा के प्रखंड उपाध्यक्ष महेश कुमार ने सोमवार को बाघमारा प्रखंड कार्यालय बाघमारा में लगभग पांच वर्षों से पदस्थापित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी टिपन मंडल का स्थानांतरण करने की मांग से संबंधित पत्र मुख्यमंत्री, झारखंड मुख्य सचिव, राज्य निर्वाचन आयुक्त को प्रेषित किया है। महेश कुमार ने प्रेषित पत्र में लिखा है कि बाघमारा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सहकारिता प्रसार पदाधिकारी टिपन मंडल विगत पांच वर्षों से पदस्थापित हैं। साथ ही पिछले दो वर्षों से इन्हें प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी का अतिरिक्त पदभार भी मिला हुआ है। कार्यालय में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बाघमारा की स्थाई नियुक्ति नहीं होने से जनता का कार्य सही अनुरूप नही हो रहा हैं। इनका स्थान्तरण नहीं होने से भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा एवं होने वाले पंचायत चुनाव में भी किसी विशेष राजनीतिक पार्टी को फायदा हो सकता हैं।

बाघमारा ब्लॉक में पदास्थापित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को स्थानांतरण करने की मांग

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news