बिहार पुलिस 38 लाख रुपये ठगी के मामले में पहुचीं बरोरा थाना

0
fastlive news

बाघमारा (धनबाद) : बिहार पुलिस सीमेंट व्यवसायी से 38 लाख रुपये ठगी के मामले में गुरुवार को बरोरा थाना पहुचीं। साथ ही बरोरा पुलिस के सहयोग से मुराईडीह कॉलोनी निवासी आरोपी संजय चौहान को गिरफ्तार कर अपने साथ राजगीर ले गई। यह पूरा मामला ठगी का है। इस संबंध में बरोरा थाना पहुचें बिहार के राजगीर थाना के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजगीर (नालंदा) के सीमेंट व्यवसायी विनोद कुमार के साथ बरोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय चौहान एवं अन्य 5 लोगों ने 38 लाख रुपये का ठगी किया है। संजय एवं इनके साथ के लोगो ने सीमेंट व्यवसायी विनोद को राजगीर में होटल बनाने, पांच करोड़ रुपये ब्लैक मनी को व्हाइट तथा अवैध सोना खपाने पर 20 प्रतिशत कमीशन का लालच दिया था। इस ठगी के मामले में संजय चौहान, अरुण पासवान, संजय पासवान, आरके सिंह, सिन्हा एवं सेठ समेत कुल 6 अभियुक्त है। इन ठगों ने विनोद को बोकारो, आसनसोल, दुर्गापुर आदि क्षेत्रों में लेजाकर रुपये का गड्डी दिखाकर उसे व्हाइट मनी में बदलने का षड्यंत्र रच व बातचीत में उलझा व फसाकर विनोद से 38 लाख रुपये ऐंठ लिए। विनोद द्वारा पैसे मांगने पर इनलोगों ने अपना मोबाइल ऑफ कर फरार हो गए। जिसके बाद विनोद ने राजगीर थाना में इनलोगों के खिलाफ ठगी का आरोप लगाते हुए प्राथिमिकी दर्ज करवाई। इन अभियुक्तों में एक सुबोध नाम का व्यक्ति का दुकान विनोद के दुकान के बगल में है। सुबोध ने ही ने ही अन्य 5 बाकी लोगो से विनोद का संपर्क करवाया था। जिनमें से एक संजय चौहान भी था। पुलिसिया छानबीन में संजय चौहान पकड़ा गया। अब संजय चौहान की निशानदेही पर बिहार पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

बिहार पुलिस 38 लाख रुपये ठगी के मामले में पहुचीं बरोरा थाना

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन