
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड कार्यालय स्थित पोलो ग्राउंड में कमल क्लब लुतीपहाड़ी द्वारा आयोजित अटल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जानकारी के अनुसार चौथे दिन के पहले मैच में स्टार इलेवन भूली ने टास जीतकर निर्धारित 08 ओवर में 138 रन बनायें, जिसके जवाब में आर इलेवन माटीगढ़ा की टीम मात्र 83 रन ही बना पायी, मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार स्टार इलेवन के दीपक कुमार को 38 रन बनाने के लिए दिया गया, दुसरा मैच सरस्वती क्लब बेनीडीह एंव यंग स्टार क्लब हाईस्कूल के बीच खेला गया, जिसमें सरस्वती क्लब ने 08 ओवर में 128 रन बनाया, जिसके जवाब में यंग स्टार की टीम 107 रन ही बना पायी, मैन ऑफ दी मैच सरस्वती क्लब के रणवीर कुमार को 73 रन बनाने पर दिया गया, तीसरा मैच बिजनेस इलेवन बाघमारा एंव श्री क्लब माटीगढ़ा के बीच खेला गया, जिसमें बिजनेस इलेवन की टीम 08 ओवर में 113 रन बनाये, जिसके जवाब में श्री क्लब माटीगढ़ा की टीम 07 ओवर में ही 113 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया, इस मैच में मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार श्री क्लब माटीगढ़ा के विक्की कुमार को 44 रनों का योगदान करने पर दिया गया, सभी विजयी खिलाड़ियों को बीस सूत्री अध्यक्ष निरंजन कुमार गुप्ता, सत्यनारायण पांडे, नागेश्वर सिंह के द्वारा पुरूस्कृत किया गया, इस मौके पर कमल क्लब के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।