बाघमारा में गरुडा एप के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण, एप के जरिए होगा वोटर लिस्ट का कार्य

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ

बाघमारा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने एवं नाम पता संशोधन करने को लेकर गरुडा मोबाइल एप का उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। पहले वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने हटाने को लेकर बीएलओ द्वारा सिर्फ कागजी फॉर्म का उपयोग किया जाता था। लेकिन इस बार कागजी फॉर्म के साथ साथ गरुडा मोबाईल एप का भी उपयोग किया जाएगा। प्रखंड साक्षरता प्रबंधक भागीरथ सिंह ने बताया कि अब गरुडा मोबाइल एप के द्वारा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन करने का काम होगा। इसलिए आज बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया है। कागजी फॉर्म रखरखाव तथा लाने ले जाने में परेशानी होती थी। लेकिन इस बार गरुडा एप उपयोग से काम आसान जाएगा। बैठक में प्रशिक्षक अविनाश कुमार, नीरज श्रीवास्तव, भागीरथ सिंह, मनोरंजन श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, प्रवेश शुक्ला, सुनील पांडेय, भुनेश्वर प्रसाद, रामप्रसाद महतो, गोविंद रवानी, नईमुद्दीन अंसारी, आदि उपस्थित थे।

बाघमारा में गरुडा एप के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण, एप के जरिए होगा वोटर लिस्ट का कार्य

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन