
कतरास : एकता क्लब अंगारपथरा द्बारा एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच के मौके पर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के अग्रज सह विधायक प्रतिनिधि शत्रुधन महतो उपस्थित थे। खिलड़ियों से परिचय के उपरांत मैच प्रारंभ हुआ। मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत लगा रहता है। उन्होंने दोनों टीमों को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि बाघमारा में प्रतिभा की कमी नहीं है।आप लोगो का खेल देखकर बहुत खुशी हुई आप सबों ने अच्छा खेला आप सब प्रखंड ही नहीं अपने खेल से देश का नाम रौशन करें। इस तरह प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार होता है।उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी जिनको प्रतिभा दिखाने के बीच आर्थिक समस्याएं आ रही है, तो वह मुझ से सीधा संपर्क कर सकते हैं। मैच के बाद द्वारा विजेता टीम व बेहतर खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया।