स्योर सफलता क्लासेज के द्वारा सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया

0
fastlive news

बाघमारा : स्योर सफलता क्लासेज के निदेशक अभियंता राज चौहान के द्वारा कोचिंग संस्थान में आयोजित एक समारोह में प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें से चार एसएससी (जीडी) तथा एक झारखण्ड पॉलिटेक्निक की परीक्षा में निकले है। इनमें जीतेन्द्र कुमार जो की पेशे से एक राज मिस्त्री है।कोचिंग के समय आ कर पढाई करते थे,और दिन भर मजदूरी करते थे।जबकि अनिल कुमार केटरिंग में काम करते थे। समय का आभाव होते हुए भी बहुत कम समय में ये लोग प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हुए। एसएससी जीडी में सफल हुए विद्यार्थी जीतेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, मनोरमा कुमारी और विशाल कुमार है। इनमे अनिल, जीतेन्द्र और मनोरमा तीनो सगे भाई बहन है। इसके अलावा योगेश चौहान ने पिछले वर्ष पॉलिटेक्निक परीक्षा में सफल हुए थे। इन सभी को कोचिंग संस्थान स्योर सफलता क्लासेस के निदेशक ने सम्मानित करते हुए इनके उज़्ज़वाल भविष्य की कामना की। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news