
बाघमारा : बाघमारा, डुमरा, हरिना, भीमकनाली, बरोरा, एंव मुराईडीह इत्यादि क्षेत्रों में विधा की देवी मां शारदे की पूजा बड़े ही श्रद्धा एंव उल्लास के साथ मनायी गयी, इस अवसर पर क्षेत्र के शेक्षानिक संस्थानों, स्कूल, कालेज एंव सार्वजनिक स्थलों पर मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना कर परंपरागत ढंग से पूजा-अर्चना की गयी, इस पूजा के मौके पर विधार्थियों एंव युवा वर्ग में काफी उत्साह देखा गया। वसंत पंचमी के इस मौके पर परंपरागत ढंग से विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई, तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया, प्रशासन के द्वारा पूजा पंडालों में डीजे पर रोक लगाये जाने के बाद धार्मिक गीत पंडालों में बजते देखे गये, बाघमारा के सरस्वती शिशु विधा मंदिर, स्वामी विवेकानंद विधालय, बाघमारा कालेज, एसएस हाईस्कूल, उत्क्रमित विधालय बाघमारा, नेताजी सुभाष विधा मंदिर डुमरा, कन्या उच्च विधालय बरोरा, डीएवी बरोरा, संस्कार ज्ञानपीठ आदि शेक्षानिक संस्थानों में परंपरागत ढंग से पूजा-अर्चना किया गया।