
बाघमारा । बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ापांडेडीह के समीप हरिणा चंद्रपुरा सड़क मार्ग पर रविवार रात साढ़े आठ बजे एक एक सूमो गाड़ी ने बाइक सवार एक महिला पुरुष समेत पैदल चल रहे एक महिला को धक्का मारक फरार हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंद्रपुरा से हरिणा की तरफ सूमो गाड़ी जा रही थी। इसी दौरान निचितपुर निवासी बाइक सवार पति पत्नी को सूमो गाड़ी ने धक्का मार दिया। जिससे दोनों के सर पर चोट लग गई। वही पैदल चल रही बड़ा पांडेडीह निवासी देवंती देवी भी सूमो की चपेट में आकर घायल हो गई। जिससे देवंती के दाएं पैर में चोट लगी है। घटना की सूचना मिलने पर बाइक सवार पति पत्नी एवं देवंती को उनके परिजनों में घटना स्थल से इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। वही बाघमारा पुलिस भी सूचना पाकर घटना स्थल पहुचीं और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।
