
धनबाद : भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम व विश्वास के साथ-साथ प्रकृति से लगाव एंव इसकी पूजा व सुरक्षा की सजगता को दर्शाती करमा पर्व झारखंड के धनबाद समेत अन्य जिलों में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा, अहले सुबह से ही भाइयों ने करमा पूजा करने के लिए करम डाल लाकर पूजा सामग्री की खरीदारी की, साथ ही करम डाल को विधुत लाइट से साजने धाजने की तैयारियों में दिनभर जुटे रहे, तीन दिवसीय इस पर्व में सोमवार को दूसरे दिन बहनो ने उपवास रख कर अपने भाइयों की लंबी उम्र की कमाना व सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना की एवं करम डाल को घरों के आंगन में व घर के सामने गली में स्थापित कर विधि विधान से श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार रात भर जावा गीत पर नृत्य की, सावन के महीने में जैसे रक्षाबंधन में बहन अपने भाई की कलाई में राखी बंधती है ठीक उसी प्रकार करमा पर्व में भी बहन अपने भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बंधती हैं, मंगलवार सुबह बहन अपने भाइयों के कलाई में रक्षा सूत्र बंधेगी, इस दौरान बहने पेड़ो पौधों को रक्षा सूत्र बंधती हैं, वही भाई भी बहनों को सुरक्षा का वचन देते हैं, साथ ही प्रकृति की देख-रेख का संकल्प लेते हैं, धनबाद जिले के बाघमारा, लोयाबाद, कतरास गोमो, महुदा, कपूरिया, झरिया, निरसा भूली, राजगंज, तोपचांची क्षेत्रों में कर्मा महोत्सव धूमधाम से मनाई जा रही हैं।