
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा: बीसीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने बुधवार को ब्लॉक दो क्षेत्र के कोलियरी और आउटसोर्सिंग उत्खनन परियोजनाओं का दौरा किया। सीएमडी रथ ने क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ एबीओसीपी माइंस, नई मधुबन कोल वाशरी, अम्बे और डेको आउटसोर्सिंग के उत्खनन स्थल, दरेग लाइन फेज, व्यू पॉइंट का निरीक्षण कर परियोजनाओं की वर्तमान वस्तुस्थिति की जानकारी ली। साथ ही क्षेत्रीय अधिकारियों को उत्खनन में बढ़ोत्तरी को लेकर दिशा निर्देश दिए। कहा जा रहा है कि कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल के गुरुवार को ब्लॉक दो क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं का दौरा करने की सूचना हैं। जिसको लेकर आज ही बीसीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद उन परियोजनाओं का निरीक्षण कर वहां की वस्तुस्थिति से अवगत हो गए है। नरीक्षण के दौरान सीएमडी के साथ जीएम चितरंजन कुमार, टीएस चौहान, केके सिंह आदि मौजूद थे।
