बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र में महिला दीक्षा समिति ने पौधरोपण किया

0
fastlive news

बाघमारा । बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी टेरी साइट में गुरुवार को एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर महिला दीक्षा समिति की अध्यक्ष मिली दत्ता, उपाध्यक्ष पुर्बीता रमय्या, रंजना सिंह, नामिता सहाय शामिल हुई। मुख्य अतिथि समेत समिति की सभी सदस्यों ने पौधरोपण किया। वही निर्देशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। वही सामाजिक संस्था संपूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन डुमरा के सदस्यों ने क्षेत्रीय लोक डांस तथा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मौके पर सभी क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news