
बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के परियोजना में शुक्रवार के दिन संध्या 06 बजे के आसपास एक शावेल नंबर 70 का केबिन टूटकर गिर जाने से शावेल आपरेटर भोला महतो गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, इस दुर्घटना के बाद तत्काल वहां कार्यरत अन्य कर्मियों ने घायल शावेल आपरेटर को गाड़ी में उठाकर डुमरा रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया, चिकित्सकों ने भोला का प्रथिमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया, डुमरा अस्पताल में शावेल आपरेटर को देखने पहुंचे बीसीकेयू के नेता जे के झा ने इस दुर्घटना पर गहरा रोष वयक्त करते हुए कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है, झा ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ठीक से मशीनों का मेनटेनेंस नहीं कराती है, जिस कारण दुर्घटनाओं को बल मिलता है।