हाईकोर्ट ने राजस्व आयुक्त को दिया मंगलाहाट की जमीन की जाँच रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश

0
fastlive news

बाघमारा : डुमरा (नावागढ़) स्टेट के राजपरिवार ने बाघमारा अंचल के फुलारीटांड़ में स्थित फुलारीटांड़ मौजा के मंगलाहाट की जमीन (खाता नबंर 34 मौजा फुलारीटांड़ रकवा 06.86 एकड़) को दान की जमीन बताते हुए जमीन से होने वाले आय को कुलदेवता की पूजा का खर्चभार उठाने के निमित अपना दावा रांची हाईकोर्ट में किया है, इस जमीन के निमित डुमरा राजबाड़ी में राजपरिवार के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में राज परिवार के राजमाता सुमेधा राज लक्ष्मी, मघेन्द्र नारायण सिंह की उपस्थित में रांची हाईकोर्ट के अधिवक्ता आनंद कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी कि रांची हाईकोर्ट में उक्त जमीन के अपील के संदर्भ में  बिहार भूमि सुधार अधिनियम धारा 21 के तहत निजी जमीन की जांच करने की प्रक्रिया निहित है, हाईकार्ट ने राजस्व आयुक्त को उक्त जमीन के मामले में जांच रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया है, जिसके तहत उक्त जमीन राजपरिवार का निजी न्यास की प्रोपटी है या नहीं, जानकारी के अनुसार मंगलाहाट की उक्त जमीन रैयत धनजंय लाल लाला ने 30 मार्च वर्ष 1933 में निबंधित डीड के द्वारा नावागढ़ स्टेट के राजा स्व नीलकंठ नारायण सिंह के नाम हस्तांतरित कर दिया था, जिसे बाद में राजा स्व नीलकंठ नारायण सिंह ने वर्ष 21 मार्च 1934 को उक्त भूमि को अपने पारिवारीक देवता श्रीश्री दामोदर चंद्रजी के नाम से दानपत्र के द्वारा दान कर दिया था, पूर्व में तत्कालीन राजघराने के राजा सत्येन्द्र नारायण सिंह ने पटना हाईकोर्ट के रांची खंडपीठ में रिट याचिका दायर की थी, ताजा जानकारी के मुताबिक राजपरिवार अपने कुल देवता के पूजा हेतू उक्त जमीन से होने वाली आय का खर्च करने का आग्रह सेवा भाव से करते हुए रांची हाईकोर्ट में अपील किया गया है, जिसके तहत राजपरिवार के मेधेन्द्र नारायण सिंह को उक्त भूमि पर सेवक की तरह कार्य करने एंव जमीन के आलोक में प्राप्त आय से कुल देवता की पूजा का खर्च का कार्यभार का दावा किया गया है, फिलहाल उक्त जमीन राज्य सरकार के कब्जे में है, यहां लगने वाले हाट की निविदा राज्य सरकार के द्वारा निकाली जाती है, वही राज घराने और हाईकोर्ट के अधिवक्ता आनंद कुमार सिन्हा का कहना है की बिहार भूमि सुधार अधिनियम के प्रभाव में आने के बाद उसके प्रावधानों का उलंघन कर उस समय के राजस्व कर्मचारी व अधिकारी द्वारा उक्त दान में दिया गया जमीन जिसमे मंगलाहाट प्रत्येक मंगल को लगता है राजस्व कर्मचारी व अधिकारी द्वारा प्रावधानों की गलत व्याख्या कर उसे सरकारी कब्जे में ले लिया गया जो सरासर गैर कानूनी है, चूँकि उक्त जमीन नावागढ़ राज घराने के पारिवारिक देवता को दान में दे गया था, इसलिए बिहार भूमि सुधार अधिनियम 4 (एफ) के तहत निजी न्यास के भूमि का अधिग्रहण करने का अधिकार सरकार को नहीं है|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news