
बाघमारा : बिहार जनता खान मज़दूर संघ के महामंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह शनिवार को ब्लॉक दो के मज़दूरों की समस्याओं के निदान की मांग को लेकर ब्लॉक दो के महाप्रबंधक से उनके कार्यालय में मिले। इस दौरान उन्होंने असंगठित मज़दूरों को उचित मज़दूरी के अलावा बीसीसीएल कॉलोनी में बिजली,पानी, सड़क आदि की समस्याओं से जीएम को रूबरू कराया तथा अविलंब इन समस्याओं के निदान की मांग की। जीएम ने नेताओ को आश्वासन दिया कि शीघ्र इन सभी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर रमेश सिंह, सुनील रजक, किशोरी सिंह, प्रशांत कुमार प्रधान,विकाश महथा,अनिल कुमार चौहान,बबलू पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।